साजिद खान ने 'कॉमेडी नाइट्स' में उड़ाया खुद का मजाक!
फिल्ममेकर साजिद खान ने एक बार फिर खुद का मजाक उड़ाया। दरअसल, उनका अंदाज अलहदा है। वो कॉमेडी करते समय अपना भी मजाक उड़ाने से नहीं चूकते हैं।
मुंबई। फिल्ममेकर साजिद खान ने एक बार फिर खुद का मजाक उड़ाया। दरअसल, उनका अंदाज अलहदा है। वो कॉमेडी करते समय अपना भी मजाक उड़ाने से नहीं चूकते हैं। हाल ही में वो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के शो को होस्ट कर रहे थे और यहां भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
FTII छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में राज बब्बर भी हुए शामिल
शो के दौरान साजिद से एक महिला ने पूछा कि मेरे हसबैंड रात में खूब खर्राटे लेते हैं। ऐसे में मेरे लिए सोना मुश्किल हो जाता है। साजिद ने उस महिला से कहा कि आप मेरी ही एक फिल्म 'हिम्मतवाला' को देख लो। आपको रात में नींद बहुत अच्छी आएगी।
देखें, ऐश्वर्या ने पांच साल बाद किस तरह की रैंप पर वापसी
साजिद खान की यह फिल्म साल 2013 में आई थी। इसमें अजय देवगन और तमन्ना भाटिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से लोगों को उम्मीद तो बहुत थी, लेकिन यह बड़ी फ्लॉप साबित हुई।