यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रेशमी घोष 'संकट मोचन महाबली हनुमान' के लिए कैकयी बनने को तैयार
अपने दमदार अभिनय से दर्शकों की बीच पुख्ता पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री रेशमी घोष सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन के पौराणिक शो ‘संकट मोचन महाबली हनुमान‘ में नजर आएंगी।

नई दिल्ली। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों की बीच पुख्ता पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री रेशमी घोष सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन के पौराणिक शो ‘संकट मोचन महाबली हनुमान‘ में नजर आएंगी। वो कैकेयी की भूमिका अदा करेंगी। शो की शैली ही नहीं, बल्कि किरदार की गहराई ने भी उन्हें इस शो की ओर आकर्षित किया।
ये है लारा दत्ता की प्यारी बेटी सायरा, रेड फ्रॉक में लग रही बिल्कुल परी
इस संबंध में जब रेशमी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो 17 वर्षों तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद किरदार की उम्र अब कोई मायने नहीं रखती। वास्तव में यदि रोल अच्छा हो तो दादी मां की भूमिका निभाने में भी मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं विभिन्न विधाओं में भेद-भाव नहीं करती।'

रेशमी ने आगे कहा, 'मुझे इस प्रकार के शोज करना पसंद है, क्योंकि इसमें किरदारों पर काफी जोर दिया जाता है और इसके माध्यम से शुद्ध हिन्दी में डायलाॅग बोलने का अवसर मिलता है।‘ बहुत अच्छा कहा रेशमी जी कि जब किरदार दमदार हो तो उसकी उम्र प्राथमिकता नहीं होती। गौरतलब है कि शो 'संकट मोचन महाबली हनुमान', सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।
