विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटिंग अधूरी छोड़ कर क्यों भागीं एक्ट्रेस रक्षंदा खान?

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2016 11:15 AM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2016 11:31 AM (IST)

रक्षंदा कहती हैं कि उनके पति सचिन के साथ अब वो किसी हॉलिडे पर फ्री होकर तो नहीं जा सकतीं जब तक कि उनकी बेटी बड़ी ना हो जाए।

News Article Hero Image

मुंबई। ज़ी टीवी पर इन दिनों धारावाहिक 'ब्रह्मराक्षस' में मां का किरदार निभा रहीं रक्षंदा खान ना सिर्फ रील लाइफ में, बल्कि रियल लाइफ में मां का किरदार निभा रही हैं।

हाल ही में वो मां बनी हैं और उनका कहना है कि उनके लिए अपनी बेटी का उतना ख्याल रख पाना बहुत कठिन है, जितना कभी उनकी मां ने उनका रखा होगा। इसलिए वो अपनी मां इसके लिए थैंक्स कहना चाहती हैं। रक्षंदा बताती हैं कि हाल ही में वह एक फिल्म देखने थियेटर में गयी थीं कि तभी उनके घर से उन्हें फोन आ गया और उन्हें फ़ौरन अपने घर जाना पड़ा, क्योंकि उनकी बेटी काफी रोने लगी थी। वो कहती हैं कि जब मैं शूट नहीं कर रही होती हूं तो मैं केवल अपनी बेटी के बारे में ही पूछती रहती हूं। उसे बार बार फोन करती रहती हूं।

मिलिए करम राजपाल की नई गर्लफ्रेंड से, शेयर की तस्वीर

रक्षंदा कहती हैं कि उनके पति सचिन के साथ अब वो किसी हॉलिडे पर फ्री होकर तो नहीं जा सकतीं जब तक कि उनकी बेटी बड़ी ना हो जाए, क्योंकि अभी उनकी ये सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वो कहती हैं कि टीवी शोज में शूटिंग उतनी कठिन नहीं है, जितनी कठिन बच्चे की देखभाल है, और वो हर उस मां को सैल्यूट करती हैं, जिन्होंने अपने बच्चे के लिए अपना करियर छोड़ दिया।

अक्टूबर में ऑफ एयर हो जाएगा बच्चों का शो बालवीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।