यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ये एक्ट्रेस कर रही हैं हिना खान को रिप्लेस
हिना खान जल्द की शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कहने वाली हैं। उनकी जगह शो में कौन ...और पढ़ें

नई दिल्ली। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का रोल प्ले कर रही हिना खान शो से अलविदा कह रही हैं इस खबर से तो हम आपको वाकिफ करा चुके हैं। उनके रोल को आगे ले जानें के लिए कौन सी एक्ट्रेस जगह बनाने वाली हैं ताजा खबर ये है। खबर आ रही है कि अगले महिने से शो में पारूल चौहान अक्षरा के किरदार में नजर आएंगी।
Photo: 'तारे जमीं पर' में आमिर खान के स्टूडेंट इशान अवस्थी हो गए हैं इतने

फोटो देख कर आपको याद आ ही गया होगा कि पारूल टीवी शो 'विदाई' में रागिनी के किरदार में नजर आई थीं। ये शो भी काफी पॉपुलर रहा। अब अक्षरा के किरदार में पारूल को देखने के लिए तैयार हो जाइए। हालांकि हिना के प्रशंसकों के लिए ये काफी निराशाजनक खबर है लेकिन क्या करें हिना खुद अब अपने रोल से संतुष्ट नही हैं तो किया क्या जा सकता है।
बाथरूम में सोते हुए पकड़ी गईं थी आलिया भट्ट और फिर...
दरअसल हिना को लगता है कि अब उनके रोल को शो में ज्यादा तवज्जो नही दिया जाता है। नायरा और कार्तिक पर ही ये शो ज्यादा फोकस हो गया है। इसके साथ ये भी खबर आ रही है कि हिना 'बिग बॉस' में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकती हैं। अब हिना के शो छोड़ने की असल वजह क्या है ये तो वही जानें। बता दें हिना से पहले नैतिक का किरदार निभा रहे करण मेहरा और नक्श का किरदार निभा रहे रोहन मेहरा पहले ही शो छोड़ कर जा चुके हैं। ये दोनों ही एक्टर इन दिनों 'बिग बॉस' की शोभा बढ़ा रहे हैं।
