विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाथरूम में सोते हुए पकड़ी गईं थी आलिया भट्ट और फिर...

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 08:42 AM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 11:15 AM (IST)

आलिया ने बताया कि वह आमतौर पर स्‍कूल के वॉशरूम में जाकर सो जाती थीं। उन्‍हें स्‍कूल में काफी नींद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आलिया भट्ट बाल दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां उन्होंने बच्चों के कई सवालों का सवाब दिया। यहां आलिया ने बच्चों को हिदायत दी कि वे कभी स्कूल के वॉशरूम में ना सोएं। ऐसा करने पर उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आलिया ने यहां खुलासा किया कि उन्हें स्कूल के वॉशरूम में सोने की आदत थी।

आलिया ने बताया कि वह आमतौर पर स्कूल के वॉशरूम में जाकर सो जाती थीं। उन्हें स्कूल में काफी नींद आती थीं और वॉशरूम से अच्छी जगह उन्हें सोने के लिए कोई नहीं मिलती थी। लेकिन एक बार वॉशरूम में सोते हुए आलिया पकड़ी गईं, जिसके बाद उन्हें इसकी सजा भुगतनी पड़ी।

उन्होंने बताया, 'मैं स्कूल के वॉशरूम में सो जाया करती थी। लेकिन एक दिन टीचर ने पूछा कि आलिया कहां गायब है। इसके बाद ढूंढ़ने पर पता चला कि मैं वॉशरूम में सो रही हूं। इस पर टीचर में मुझे एक हफ्ते तक क्लास के सारे डेस्क साफ करने की सजा दी थी। मुझे इस सजा से काफी परेशानी हुई। इसलिए बच्चों कभी स्कूल में नहीं सोना। सोना है तो सिर्फ घर पर ही सोएं।'

Video : और मदहोश हो गई आलिया , दिल को कहा - गो टू हेल !

बता दें कि आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डियर जिंदगी' को लेकर चर्चा में हैं। इसके शाहरुख खान उनके साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा अंगद बेदी और कुणाल कपूर भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।