विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये हैं मोहब्बतें में दिव्यांका को लेकर बड़ा ट्विस्ट

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 06 May 2017 09:24 PM (IST)

बताते चलें कि इस शो के आनेवाले एपिसोड में अभी और ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं, जिन्हें देख कर दर्शक हैरान हो जायेंगे।

ये हैं मोहब्बतें में दिव्यांका को लेकर बड़ा ट्विस्ट
ये हैं मोहब्बतें में दिव्यांका को लेकर बड़ा ट्विस्ट

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि स्टार प्लस के शो 'ये हैं मोहब्बतें ' के आने वाले एपिसोड में लीड किरदार दिव्यांका त्रिपाठी उर्फ इशिता रमन भल्ला की मौत हो जायेगी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

खुद एकता कपूर ने इन सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। दिव्यांका के किरदार की मौत नहीं होने जा रही है। चूंकि दिव्यांका का किरदार इशिता उर्फ इशी मां इस शो की आत्मा है, वह नहीं रहेगी तो शो का अस्तित्व ही खत्म हो जायेगा। एकता ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के माध्यम से दिव्यांका के सभी फैन्स को यह जानकारी दी है। एकता ने यह भी कहा कि इशिता के किसी पोस्ट से लोगों ने यह अनुमान लगा लिया था और अफवाहें फैल गयी थीं लेकिन वह सिर्फ मज़ाक ही था।

यह भी पढ़ें:Exclusive : रत्ना पाठक शाह को रियल लाइफ में है मोनिशा की तरह बचत पसंद 

बताते चलें कि इस शो के आनेवाले एपिसोड में अभी और ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं, जिन्हें देख कर दर्शक हैरान हो जायेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।