विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 10: मनु पंजाबी की शादी का ये राज़ जानकर चौंक जाएंगी मोनालिसा!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Sat, 29 Oct 2016 11:31 AM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2016 12:29 PM (IST)

मोनालिसा इन सब बातों से अनजान मनु की तरफ आकर्षित हो रही हैं। वैसे मनु ये बात भी ज़ाहिर कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'बिग बॉस 10' में भाग लेने वाले कॉमनर कंटेस्टेंट्स धमाल मचाए हुए हैं। घर के अंदर और बाहर इंडियावालों की वजह से ख़ूब ड्रामा हो रहा है। अब कॉमनर कंटेस्टेंट मनु पंजाबी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली ख़बर आ रही है।

बिग बॉस के इस सीज़न को फॉलो करने वाले जानते होंगे कि घर में इन दिनों मनु और मोनालिसा के बीच नज़दीकियां बढ़ रही हैं। मनु किसी ना किसी बहाने मोना को इंप्रेस करने के चक्कर में रहते हैं। मगर मनु-मोना की ये नज़दीकी किसी को बेचैन कर सकती है। दरअसल, अब जो धमाकेदार ख़बर सामने आई है वो ये कि मनु पंजाबी तो पहले से इंगेज्ड हैं और इसका खुलासा मनु के ज़रिए ही हुआ है। घर के अंदर जाने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। उस तस्वीर में वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री साफ़-साफ़ नज़र आ रही है। अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह लड़की कौन है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि मनु की सगाई हो चुकी ही।

सलमान ख़ान के लिए बिग बॉस के घर से आई अच्छी ख़बर

मोनालिसा इन सब बातों से अनजान मनु की तरफ आकर्षित हो रही हैं। वैसे मनु ये बात भी ज़ाहिर कर चुके हैं कि मोना से उनकी नज़दीकियां पार्ट ऑफ़ गेम हैं। हो सकता है मनु ने ये बहाना अपनी फ़ियांसे को कंविंस करने के लिए बनाया हो, जो निश्चित तौर पर बिग बॉस में मनु की हर हरकत पर नज़र रखे हुए होंगी। हक़ीक़त जो भी हो, मगर लगता यही है कि गेम के एंड में मोनालिसा का दिल टूटने वाला है।