विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माया अब अर्जुन के प्यार में पार करेगी ये हद

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Tue, 31 Jan 2017 03:08 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2017 03:32 PM (IST)

दोनों एक-दूसरे को इशारों वाली नज़र से देखते हैं और एक-दूसरे पर प्यार बरसाने लगते हैं। यह देखकर सांझ बहुत ...और पढ़ें

माया अब अर्जुन के प्यार में पार करेगी ये हद
माया अब अर्जुन के प्यार में पार करेगी ये हद

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनी टीवी के शो बेहद में इन दिनों माया का अर्जुन के लिए पागलपन बढ़ता ही जा रहा है। अब आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि किस तरह माया अर्जुन को लुभाने के लिए एक और साजिश रचने जा रही है। वह अर्जुन के नाम का एक बड़ा सा टैटू अपने हाथों पर गुदवाने जा रही हैं।

शो में आने वाले ट्रैक में माया और अर्जुन की शादी होने वाली है। ऐसे में माया तय करती है कि वह अर्जुन को कुछ खास एहसास कराने की कोशिश करेगी, इसलिए वह यह रास्ता इख्तियार करती है। वह ऐसा सांझ को नीचा दिखाने के लिए भी करती है। और जब अर्जुन यह टैटू देखता है, तो वह माया को गले लगा लेता है और ख़ुशी-ख़ुशी अपनी शादी की रस्मों को आगे बढ़ाता है। दोनों एक-दूसरे को इशारों वाली नज़र से देखते हैं और एक-दूसरे पर प्यार बरसाने लगते हैं। यह देखकर सांझ बहुत दुखी है, लेकिन वह अपना दुःख किसी को भी नहीं दिखाती है।

इसे भी पढ़ें- कुछ रंग प्यार के... सोनाक्षी का रूप बदला, मुश्किलें नहीं

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि माया की पोल कब तक अर्जुन के सामने खुलती है या फिर माया अपनी साजिशों में कामयाब हो जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।