विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..अब मल्लिका ने ये क्या पूछ डाला?

By Edited By:
Published: Mon, 14 Oct 2013 04:46 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2013 02:08 PM (IST)

जब से मल्लिका शेरावत का शो 'द बैचलरेट इंडिया' शुरू हुआ है,वे किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई, (शाहीन परकर)। जब से मल्लिका शेरावत का शो 'द बैचलरेट इंडिया' शुरू हुआ है, वे किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहती हैं। ये शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए हो या कुछ और ये पता लेकिन इतना जरूर है कि कभी-कभी मल्लिका के मुंहफट अंदाज से दर्शक परेशान जरूर हो जाते हैं। इस बार उन्होंने अपने शो के स्पेशल गेस्ट के साथ ही बदतमीजी कर दी।

पढ़ें : जब मल्लिका पहुंची अपने पैतृक गांव

सूत्रों ने बताया कि मल्लिका ने शो की शूटिंग के दौरान राहुल से उनके पिता का नाम और उनका पेशा पूछा। इस पर राहुल बिल्कुल खामोश हो गए और वहां से चले गए। ये कहना गलत नहीं होगा कि राहुल को मल्लिका का ये रवैया पसंद नहीं आया।

मल्लिका के ऐसे फिजूल सवाल के बाद प्रतियोगियों ने उन्हें राहुल के पिता प्रमोद महाजन के बारे में बताया। प्रमोद महाजन भाजपा के एक वरिष्ठ नेता थे। दर्दनाक हालातों में उनकी मौत हो गई थी। मल्लिका के इस सवाल के बाद ये कयास लगाए गए कि या तो मल्लिका सच में इस तथ्य से अंजान हैं या फिर वे पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही हैं।

गौरतलब है कि शो के मेजबान रोहित रॉय के कहने पर राहुल महाजन में शो में आने की हामी भरी। उन्होंने प्रतियोगियों के साथ खूब मजे किए। (मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर