विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Beyhadh: ये माया है बेहद डेंजरस है, किस किस को मारेगी

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 06:02 PM (IST)

कमरे में लाइट्स आॅफ हो जाती हैं और कुछ तस्वीर सामने आने लगती हैं, जिसमें इस बात की तरफ इशारा ...और पढ़ें

Beyhadh: ये माया है बेहद डेंजरस है, किस किस को मारेगी
Beyhadh: ये माया है बेहद डेंजरस है, किस किस को मारेगी

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनी टीवी के शो 'बेहद' में एक नया ही ट्विस्ट आने जा रहा है। अब तक शो में ट्राएंग्यूलर लव स्टोरी नज़र आ रही थी, लेकिन अब नयी ख़बर के मुताबिक शो में अर्जुन और माया की शादी के वक्त एक हाई वोल्टेज ड्रामा आने वाला है।

खबर है कि आने वाले एपिसोड में माया अर्जुन के साथ शादी के मंडप में बैठ चुकी है कि तभी उसके सामने एक बड़े से प्रोजेक्टर पर कुछ तस्वीरें आने लगती है। कमरे में लाइट्स आॅफ हो जाती हैं और कुछ तस्वीर सामने आने लगती हैं, जिसमें इस बात की तरफ इशारा करने की कोशिश की जाती है कि कि माया के पिता का मर्डर हो चुका है और मर्डर करने वाली कोई और नहीं बल्कि माया है, लेकिन माया इस बात से बार-बार इनकार करती है और कहती है कि यह सच नहीं है और फंसाने की साजिश है।

इसे भी पढ़ें- बाजीराव मस्तानी से भंसाली ने क्यों हटाया वो सीन, नन्हे बाजीराव का खुलासा

अब देखना यह है कि अपना जुर्म किस तरह छुपाने की कोशिश करती है और यह सब जानने के बावजूद अर्जुन माया से शादी करने के लिए तैयार होगा या नहीं। सीरियल में कुशाल टंडन और जेनिफ़र विंजेट लीड रोल्स में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।