Exclusive: बीमारी में काम करने के लिए किश्वर मर्चेंट को किसने किया मजबूर?
किश्वर केचेहरे से यह बात साफ़ झलकती है कि वह इस बात को लेकर दुखी हैं कि उन्हें पूरी तरह आराम नहीं मिल रहा है, लेकिन...
मुंबई। किश्वर मर्चेंट के शो 'ब्रह्मराक्षस' को इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें बीमारी में भी काम करना पड़ रहा है।
किश्वर ने कुछ दिन पहले डेंगू बुखार हुआ था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। किश्वर ने ट्वीटर पर बताया भी था कि वो अस्पताल में हैं। अब ख़बर है कि बीमार होने के बावजूद उन्हें आराम नहीं मिल रहा है। उन्हें अपने शो 'ब्रह्मराक्षस' के लिए डबिंग के लिए जाना ही पड़ रहा है। शो से जुड़े एक क़रीबी सूत्र ने बताया है कि किश्वर की हालत इन दिनों ठीक नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उन पर अपना काम पूरा करने का काफी प्रेशर है।
Bigg Boss 10: प्रियंका जग्गा का बाहर जाना है फेक, जानें क्या है असली कहानी
Lying on my hosp bed watching #greysanatomy on my ipad : story of my life !!!
— Kishwer (@KishwerM) October 21, 2016
किश्वर एकता कपूर की क़रीबी भी मानी जाती हैं। यह भी वजह है कि वह ना चाहते हुए भी एकता के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहतीं, लेकिन वो इस बार इस निर्णय से खुश तो नहीं हैं। सेट पर मौजूद सूत्र बताते हैं कि किश्वर केचेहरे से यह बात साफ़ झलकती है कि वह इस बात को लेकर दुखी हैं कि उन्हें पूरी तरह आराम नहीं मिल रहा है, लेकिन वो प्रोडक्शन टीम के साथ अपने रिश्ते नहीं बिगाड़ना चाहतीं, लिहाज़ा काम कर रही हैं।In 3 days even my nurse knws i have insomnia !!!
— Kishwer (@KishwerM) October 21, 2016
यूपी की निष्ठा शर्मा ने जीता द वॉइस इंडिया किड्स का फ़िनाले
हमने इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए किश्वर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ख़बर लिखे जाने तक उनका जवाब नहीं आया।