विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जमाई राजा' बनकर रवि दुबे ने जीता बेस्‍ट टीवी एक्‍टर का अवॉर्ड

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 27 Apr 2015 04:38 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 05:55 PM (IST)

जी टीवी के चर्चित सीरियल 'जमाई राजा' से एक्‍टर रवि दुबे ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और इसीलिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जी टीवी के चर्चित सीरियल 'जमाई राजा' से एक्टर रवि दुबे ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और इसीलिए वह बेस्ट टीवी एक्टर बन गए हैं। इसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड 2015 से भी नवाजा गया है।

राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो व्हाट्सएप पर हुआ वायरल

रवि दुबे भी यह अवॉर्ड पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। उनका कहना है कि वह वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को भी धन्यवाद कहा, जिन्होंने उन पर विश्वास बनाए रखा आैर हमेशा उनका सपोर्ट किया।

नेपाल भूकंप में तेलुगू अभिनेता के. विजय की मौत

'जमाई राजा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा बने रवि दुबे हर घर में छा गए हैं और उन्होंने जमाई राजा बनकर सास-बहू टाइप सीरियलों को भी कड़ी टक्कर दी है। वैसे इससे पहले भी वो कई सीरियलों में नजर आ चुके हैं, मगर दर्शकों से सबसे ज्यादा प्यार शायद उन्हें इसी सीरियल से मिला है और अवॉर्ड के तौर पर नतीजा सबके सामने है।

खुलासा : रणबीर-कट्रीना इसी साल करने जा रहे हैं शादी!