विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म के लिए टीवी कभी नहीं छोड़ूंगी : कविता कौशिक

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 12 Jul 2015 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2015 05:00 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक को तो आप पहचानते ही होंगे। जी हां, सब टीवी के शो 'एफआईआर' की पुलिस अधिकारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक को तो आप पहचानते ही होंगे। जी हां, सब टीवी के शो 'एफआईआर' की पुलिस अधिकारी चंद्रमुखी चोटाला की बात ही कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म के लिए वो कभी भी टीवी नहीं छोड़ेंगी। उनका यह भी कहना है कि वो नहीं चाहतीं कि उनका टीवी करियर फिल्मों से कंपेयर किया जाए।

देखें, 'बैटमैन vs सुपरमैन' का रोमांचक ट्रेलर हुआ रिलीज

34 वर्षीय यह एक्ट्रेस जल्द ही डांस रियलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा' में अपने सहयोगियो के साथ प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगी। कविता ने कहा, 'मैं कभी भी नकली सपने नहीं देखती। मैं टीवी पर मिल रही सफलता से ही बहुत खुश हूं। मेरा कोई सपना नहीं है कि मैं बॉलीवुड की बहुत बड़ी स्टार बनूं।'

शादी के बाद आज शाहिद और मीरा देंगे ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

उन्होंने बताया, 'टीवी ही मेरा कार्यक्षेत्र है। मैं फिल्म के लिए इसे नहीं छोडूंगी। मैं जानती हूं कि कोई भी मुझे सलमान और शाहरुख के अपोजिट कास्ट नहीं करेगा। साइड रोल मुझे करना नहीं है, मगर टीवी पर मैं बड़ा काम कर सकती हूं। यहां मैं अपनी शर्तों पर काम कर सकती हूं।'