विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं पैसों के लिए बिग बॉस के घर गई थी : अनिता आडवाणी

By Edited By:
Published: Mon, 07 Oct 2013 02:22 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2013 02:24 PM (IST)

रियलिटी शो 'बिग बॉस' में बिदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। कल रात राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस' में विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार खुद को राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर बताने वाली अनिता आडवाणी को बिग बॉस के घर से जाना पड़ा। राजेश खन्ना के रिश्ते को लेकर विवादों में घिरी अनिता ने साफ कहा किवे इस घर में सिर्फ पैसों के लिए आईं थीं।

पढ़ें : जब बिग बॉस के घर में शिल्पा को आया गुस्सा

उन्होंने बताया, 'मुझे राजेश खन्ना के परिवार के खिलाफ चल रहे कोर्ट केस के लिए काफी पैसों की जरूरत है। इसलिए मैंने इस घर में एंट्री ली थीं ताकि मैं यहां से पैसे कमा सकूं। लेकिन अफसोस, मैं घर की गंदी राजनीति खेलने में नाकामयाब रही। इसलिए मुझे यहां से इतनी जल्दी जाना पड़ रहा है।' अनिता ने बताया कि वे अपने रिश्ते और अपनी जिंदगी को खुली किताब की तरह देखती हैं। इसलिए कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं है। बिग बॉस में बिताए हुए तीन हफ्तों के बारे में अनिता कहती हैं कि उन्होंने यहां कई सारे रिश्ते बनाए। वे कोई सेलिब्रिटी नहीं थी इसलिए उन्हें ज्यादा भाव नहीं मिला। हालांकि उन्हें घर में सबका बहुत प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि हर कोई किसी न किसी मकसद से ही बिग बॉस में आता है। इससे पहले किसी टास्क के दौरान अनिता राजेश खन्ना को याद कर रो पड़ीं थीं।

गौरतलब है कि राजेश खन्ना की मौत के बाद अनिता आडवाणी ने दावा किया था कि वे काका बाबू की लिव इन पार्टनर थीं और उन्हें अपना हक चाहिए। राजेश खन्ना की संपत्ति पर अपना हक जताते हुए अनिता उनके परिवार के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया था। जिसकी सुनवाई अभी भी चल रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर