विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल महाजन को लेकर डिम्पी का खुलासा

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 19 Nov 2014 10:59 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 19 Nov 2014 11:10 AM (GMT+05:30)

कुछ महीने पहले भाजपा के दिवंगत नेता स्वर्गीय प्रमोज महाजन के बेटे राहुल महाजन और उनकी पत्नी डिम्पी महाजन ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कुछ महीने पहले भाजपा के दिवंगत नेता स्वर्गीय प्रमोज महाजन के बेटे राहुल महाजन और उनकी पत्नी डिम्पी महाजन ने तलाक लेने का फैसला किया था। अब इसी बात को लेकर पहली बार एक टीवी रियलिटी शो के दौरान डिम्पी महाजन ने अपनी व्यथा जग जाहिर की है।

शो के दौरान डिम्पी महाजन ने सह प्रतियोगी निगार खान को अपने तलाक के बारे में बताया और कहा कि कैसे राहुल महाजन के प्यार में पड़कर उनका दिल टूटा। डिम्पी आगे बात करते हुए कहती हैं कि जब भी मैं अपने जन्मदिन को याद करती हूं तो मुझे बहुत दुख होता है। उन्होंने कई बार अपने जन्मदिन के कुछ सुनहरे पल पूर्व पति राहुल महाजन के साथ बिताए थे। जन्मदिन की यादों पर बात करते हुए डिम्पी निगार को बताती हैं कि इस पर सोचना मेरे लिए एक पीड़ा के समान है।

इसके बाद निगार डिम्पी से तलाक का कारण पूछा। जिस पर डिम्पी कुछ देर के लिए सोचने लगी, थोड़ी ही देर बाद उन्होंने कहा, “कभी कभी आप किसी के प्यार में पड़ जाते हैं यही मेरे साथ भी हुआ”। इसके बाद निगार डिम्पी से कुछ और जान पातीं बदकिस्मती से कोई तीसरा व्यक्ति वहां आ गया।

राहुल महाजन और डिम्पी महाजन ने साल 2010 में टीवी रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनियां ले जाएंगे' में शादी रचाई थी। डिम्पी इस शो में एक कंटेस्टेंट के रूप में आई थीं, जबकि राहुल महाजन यहां अपने लिए दुल्हन तलाश कर रहे थे।

पढ़ेंः इस खास मौके को कॉमेडी नाइट्स में सेलिब्रेट करेंगे शाहरुख और काजोल!

पढ़ेंः अर्पिता की शादी में रणबीर कपूर को नहीं, बहन को आया न्योता!