विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी एक्‍टर का हुआ भयानक एक्‍सीडेंट, हालत बेहद गंभीर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 29 Jun 2015 06:03 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 01:14 PM (IST)

सब टीवी के कॉमेडी शो 'चिडि़याघर' में मेंढक प्रसाद का क़िरदार निभाने वाले मनीष विश्वकर्मा का एक्‍सीडेंट हो गया है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सब टीवी के कॉमेडी शो 'चिड़ियाघर' में मेंढक प्रसाद का क़िरदार निभाने वाले मनीष विश्वकर्मा का एक्सीडेंट हो गया है और फिलहाल वह गंभीर हालत में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के वक्त वह बाइक से शूटिंग पर जा रहे थे। सीरियल चिड़ियाघर के मेंढक प्रसाद का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में हालत गंभीर

'ब्रदर्स' का ट्रेलर हुआ जबरदस्त हिट, 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

तभी एक कार ने पीछे से उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि उन्होंने हेलमेट पहन रखी थी, फिर भी उन्हें गंभीर चोट आई है। घटना रविवार की है। एक्सिडेंट के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मनीष को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट पाया।

'मोहल्ला अस्सी' से भी ज्यादा 'तितली' में हैं गालियां, मिला ए सर्टिफिकेट

जब 'चिड़ियाघर' की पूरी टीम को इस बारे में पता चला तो सभी तुरंत अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और वो वेंटिलेटर पर हैं। टीवी एक्ट्रेस अदिति सजवान ने ट्वीट कर उनके आईसीयू में भर्ती होने के बारे में बताया है और फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की है। वह भी 'चिड़ियाघर' का हिस्सा हैं।