विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस-7 का 15 सितंबर से होगा आगाज

By Edited By:
Published: Mon, 19 Aug 2013 04:58 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2013 05:45 PM (IST)

छोटे पर्दे के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-7 का शुभारंभ 15 सितंबर से कलर्स चैनल पर होगा। शो के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-7 का शुभारंभ 15 सितंबर से कलर्स चैनल पर होगा। शो के मेजबान सलमान खान इस बार डबल रोल में दिखेंगे। वह एक किरदार में फरिश्ते की भूमिका अदा करेंगे तो दूसरी में शैतान की।

बिग बॉस के प्रसारण से पहले रात नौ से दस बजे के बीच प्रसारित होने वाले दो लोकप्रिय धारावाहिकों को समाप्त कर दिया जाएगा। इसी वर्ष जनवरी में शुरू हुए 'संस्कार-धरोहर अपनों की' और 'न बोले तुम न मैंने कुछ कहा सीजन-2' का अंत कर दिया जाएगा। करीब तीन महीने तक चलने वाले इस शो में बिग बॉस के घर में 14 प्रतिभागी रहेंगे जिनकी गतिविधियों पर 70 कैमरे नजर रखेंगे। हालांकि अभी तक बिग बॉस के प्रतिभागियों के नामों की पुष्टि नहीं हुई है मगर अटकलें हैं कि टेलीविजन अभिनेत्री गुरदीप कोहली, प्रत्युषा बनर्जी और कुशाल टंडन सहित एक पूर्व क्रिकेटर बिग बॉस के घर में जा सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर