विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बॉस 10' की कंटेस्‍टेंट प्रियंका के 'चरित्र' पर एक्‍स-ब्‍वॉयफ्रेंड ने उठाए सवाल

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2016 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 01:45 PM (IST)

प्रियंका जग्‍गा ने बिग बॉस हाउस में जाने से पहले बताया था कि वह दो बच्‍चों की मां हैं और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रियंका जग्गा रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' के घर से बाहर हो गई हैं। घर के अंदर प्रियंका ने खूब ड्रामा किया, इसलिए किसी को उम्मीद नहीं थी कि पहले हफ्ते में ही वह बाहर हो जाएंगी। प्रियंका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड गौतम अरोड़ा का कहना है कि वह बेहद ड्रामेबाज हैं और पैसे के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी प्रियंका जग्गा लगातार खबरों में बनी हुई हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका की घर में फिर वापसी हो सकती है। लेकिन इस बीच प्रियंका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड गौतम अरोड़ा ने उनके बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, डीजे गौतम की मुलाकात प्रियंका से साल 2015 में एक इवेंट के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती हुई और ये एक-दूसरे को डेट करने लगे।

रणबीर-ऐश्वर्या की 'ऐ दिल है मुश्किल' की एक टिकट का रेट 2200 रुपये!

गौतम ने बताया, 'तीन-चार साल पहले ही प्रियंका अपने पति से अलग हो चुकी हैं। प्रियंका का पति उन्हें छोड़कर विदेश चला गया है। मेरी मुलाकात प्रियंका से एक इवेंट के दौरान हुई थी। हमारे बीच दोस्ती हुई और फिर चार-पांच महीने हमने एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद मैंने उसे छोड़ दिया, क्योंकि मुझे उसकी पार्टीबाजी पसंद नहीं थी। वह सिर्फ पैसे के पीछे भागती है। उसके काफी दोस्त हैं।'

गौतम ने कहा कि प्रियंका ने उन्हें बिग बॉस के घर में जाने के बारे में बताया था। उन्होंने बताया, 'वह पैसे के लिए कुछ भी कर सकती है। वह इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती है, इसलिए बिग बॉस के ऑडिशन के लिए उसने मेरी मदद ली थी। वह अपने आप को मार्केटिंग कंसलटेंट बताती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। वह अपने प्रोफाइल के बारे में झूठ बोलती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने आप को एक्टर भी बताती हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है।'

जब गौतम से पूछा गया कि प्रियंका ने बिग बॉस हाउस के अंदर करवाचौथ मनाया था, तो उन्होंने कहा, 'कोई जाकर उससे यह पूछे कि किसके लिए उसने करवाचौथ मनाया था?'

गौरतलब है कि प्रियंका ने घर में जाने से पहले अपने आप को दो बच्चों की मां बताया था, जिसके पति विदेशी हैं। लेकिन प्रियंका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड गौतम का तो कुछ और ही कहना है। प्रियंका से इस बारे में बात नहीं हो पाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।