विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीता के बाद अब राधा बनेंगी मदिराक्षी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 18 Aug 2017 06:55 PM (IST)

मदिराक्षी ने हालांकि इससे पहले सोनी टीवी के शो 'जट की जुगनी' में अभिनय किया है लेकिन शो कामयाब नहीं हो पाया।

सीता के बाद अब राधा बनेंगी मदिराक्षी
सीता के बाद अब राधा बनेंगी मदिराक्षी

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। लाइफ ओके चैनल जल्द ही स्टार भारत के रूप में नजर आने वाला हैं। पूरा कलेवर बदलने वाला है। सूत्रों की माने तो ख़बर है कि इस चैनल पर अलग अलग तरह के शोज़ की शुरुआत होने वाली है।

सूत्रों के अनुसार चैनल का झुकाव अधिक धार्मिक और आध्यात्मिक शो पर होगा। इसी क्रम में स्टार भारत पर एक नए शो की परिकल्पना की जा रही है और वह शो राधे कृष्णा पर होगा। ख़बर है कि स्टार की पसंदीदा रह चुकीं सीता यानि मदिराक्षी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। मदिराक्षी ने हालांकि इससे पहले सोनी टीवी के शो 'जट की जुगनी' में अभिनय किया है लेकिन शो कामयाब नहीं हो पाया और अब यह शो जल्द ही रैप भी होने वाला है।

यह भी पढ़ें:कपिल शर्मा को मिला मुफ़्त में दिल, ऐसा किया है धमाल

इसी को ध्यान में रखते हुए चैनल ने भी उन्हें नया शो ऑफ़र कर दिया है और मदिराक्षी भी यह शो करने के लिए तैयार हैं। वह शो में राधा का ही किरदार निभाने वाली हैं. शो का निर्माण स्वास्तिक प्रोडक्शन द्वारा किया जायेगा।