विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरों का भी सरताज है

By Edited By:
Published: Tue, 28 Aug 2012 10:43 AM (IST)

द्दिपुरा के राजकुमार सचिन देव बर्मन का नाम तो सुना ही होगा। न सुना हो, तो बता दें कि एसडी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। द्दिपुरा के राजकुमार सचिन देव बर्मन का नाम तो सुना ही होगा। न सुना हो, तो बता दें कि एसडी बर्मन के नाम से इसी राजकुमार ने करीब 100 हिंदी फिल्मों में झूमाने वाला संगीत दिया। दर्जनों गीतकार और गायक-गायिका भी देकर गए।

एसडी बर्मन के पिता द्दिपुरा के राज परिवार से थे तो मां मणिपुर के राजपरिवार की। आजादी के बाद से चारदशक तक वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहे। एसडी बर्मन के पुद्द आरडी बर्मन के संगीत ने अपने दौर में युवाओं को मुरीद बनाने में कसर नहीं छोड़ी। इसी तरह असम के भूपेन हजारिका ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्मविभूषण एवं दादा साहब फालके सम्मान से विभूषित किया गया। असम की परवीन सुल्ताना को शास्त्रीय संगीत की रानी कहा जाता है।

टेलीविजन व इंटरनेट जैसे नए माध्यमों केआने के बाद तो जैसे पूर्वोत्तर की प्रतिभा को पंख लग गए। टेलीविजन रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन-3 में दार्जिलिंग के प्रशांत तामांग को चुनौती देकर नंबर दो का खिताब जीते अमित पॉल मेघालय की राजधानी शिलांग के थे। द्दिपुरा की सौरभी देवबर्मा ने इंडियन आइडल-4 जीतकर कीर्तिमान बनाया। इंडियन आइडल का खिताब जीतने वाली पहली महिला बनीं। जी टीवी के रियलिटी शो सारेगामापा में भी वर्ष 2005 में शीर्ष पर पहुंचने वाले प्रतियोगी देबोजित साहा असम से थे।

हाल के कई रियलिटी शो में पूर्वोत्तर का परचम लहराता देखा जा सकता है। 2010 के डांस इंडिया डांस रियलिटी शो (जूनियर) में असम का जीतू मणि जीता था। हाल ही में कलर्स टीवी के रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट खोज-2 में शिलांग चैंबर स्वायर ग्रुप को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। इसी प्रतियोगिता में अरुणाचल के ड्रमर तेजी टोको ने व्यक्तिगत जीत हासिल की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर