विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपने इससे पहले नहीं देखा होगा आमिर खान का यह निराला लुक!

By Edited By:
Published: Tue, 16 Sep 2014 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 01:50 PM (IST)

साल के अंत में रिलीज होने वाली आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'पीके' का तीसरा मोशन पोस्टर आज रिलीज हो गया। इस पोस्टर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। साल के अंत में रिलीज होने वाली आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'पीके' का तीसरा मोशन पोस्टर आज रिलीज हो गया। इस पोस्टर में आमिर खान ने पुलिस की बिल्कुल ढीली-ढाली वर्दी पहनी हुई है।

पोस्टर में पहले संजय दत्त बिल्कुल उसी बैंड वाले के लुक में नजर आते हैं, जैसे आमिर पीके के दूसरे पोस्टर में दिख रहे थे। संजय दत्त की तस्वीर उभरने पर आमिर खान ठेठ भाषा में मोशन पोस्टर में बोलते हैं, 'कन्फ्यूज हो गए। ये हम नहीं हमारे दोस्त भैरो सिंह है।'

आमिर खान तीसरे पोस्टर में पुलिस की बिल्कुल ढीली-ढाली वर्दी पहने हुए हैं। ऐसे लुक में आमिर इससे पहले कभी नजर नहीं आए। आमिर पीके के पहले पोस्टर में लगभग न्यूड नजर आए थे, जिस पर काफी विवाद भी हो गया था। दूसरे पोस्टर में आमिर बैंड वाले के लुक में थे। तीनों पोस्टर में तीन अलग-अलग लुक से आमिर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर और उत्सुकता बढ़ा दी है।

आमिर खान, अनुष्का शर्मा और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के अभी 7 और पोस्टर एक के बाद एक जारी होंगे।

देखिए, पूनम राय का न्‍यूड पोस्‍टर

आमिर ने किसे दान दिए 11 लाख, क्लिक करके जानिए