यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैफ ने करीना पर हाथ उठाने से कर दिया इंकार!
करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान बड़े पर्दे पर साथ काम करने से घबरा रहे हैं। दोनों ...और पढ़ें

मुंबई। करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान बड़े पर्दे पर साथ काम करने से घबरा रहे हैं। दोनों की पिछली फिल्में 'एजेंट विनोद' (2012) और 'कुरबान' (2009) बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं सकी थी और आलोचकों ने भी दोनों फिल्मों को नकार दिया था।
तो क्या बिपाशा बसु के दिल में घर कर गए हैं करण सिंह ग्रोवर?
इसलिए दोनों कोई भी फिल्म एक-साथ साइन करने से पहले पूरी तरह आशवस्त होना चाहते हैं कि उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर सफल हो।
सुनने में आया है कि सैफ को हाल ही में बेबो के ऑपोजिट एक फिल्म ऑफर हुई थी। इस फिल्म में सैफ को नेगेटिव रोल का ऑफर दिया गया लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
वजह ये थी कि सैफ को जो रोल ऑफर किया गया था उसे फिल्म में करीना की पिटाई करते हुए दिखाया जाना था। अब भला सैफ अपनी प्यारी पत्नी पर हाथ कैसे उठा सकते हैं। उन्होंने बिना सोचे इस फिल्म को न कह दिया।
