विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब शाहिद से मिली विद्या तो कुछ ऐसा हुआ

By Edited By:
Published: Fri, 12 Jul 2013 09:04 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2013 11:03 AM (IST)

शाहिद कपूर के लव अफेयर और ब्रेक अप की लिस्ट काफी लंबी है, पहले करीना कपूर, विद्या बालन और फिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर के लव अफेयर और ब्रेक अप की लिस्ट काफी लंबी है, पहले करीना कपूर, विद्या बालन और फिर प्रियंका चोपड़ा। भले ही करीना के साथ ब्रेक अप के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दिया लेकिन डर्टी गर्ल विद्या के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। हाल ही में विद्या और शाहिद एक कार्यक्रम के दौरान मिले और दोनों ने पुरानी यादें ताजा कर एक दूसरे के साथ वक्त भी बताया।

सूत्रों ने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कोई भी कसमकस नहीं थीं, कोई नेगेटिव वाइब्स नहीं मिली। दोनों ने बड़े ही आराम से बातचीत की। मालुम हो कि फिल्म 'किस्मत कनेक्शन' के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और इनका अफेयर कम समय के लिए ही चला। करीना से ब्रेक अप के बाद ही शाहिद विद्या से मिले थें। खबरें थीं कि दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। इन दिनों शाहिद कपूर नई एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ डेटिंग करते नजर आ रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।