विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इसलिए डांस करते हुए परेशान थीं करीना कपूर?

By rohitEdited By:
Published: Wed, 17 Dec 2014 09:48 AM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 09:49 AM (IST)

हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भांजी के संगीत समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भांजी के संगीत समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इन हस्तियों में मनीष की करीबी दोस्त करीना कपूर भी शामिल थी। सुनने में आया है कि इस मौके पर डांस करते हुए करीना काफी असहज महसूस कर रही थीं।

ये भी पढ़ेंः अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फिल्म करेंगी करीना?

मीका ने अपने हिट गाने गाए तो कई हस्तियां डांस करने के लिए मनीष के साथ स्टेज पर पहुंच गई। जैसे ही बेबो स्टेज पर डांस करने आईं, मीका ने उनकी फिल्म 'जब वी मेट' का गाना 'मौजा ही मौजा' गाना शुरू कर दिया।

करीना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे डांस करते हुए काफी असहज दिख रही हैं। क्या करीना को अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर की याद आ गई जिनके साथ वो इस फिल्म में रोमांस करती नज़र आई थी। हालांकि उन्हें देखकर यह भी लग रहा था कि शायद वो अपनी ड्रेस को लेकर परेशान है क्योंकि एक हाथ से वो अपनी ड्रेस संभालने में लगी थीं।

ये भी पढ़ेंः अजहरुद्दीन की बायोपिक में संगीत बिजलानी बनेंगी करीना?

खैर जो भी हो, करीना बेशक डांस करने के मूड में नहीं लग रही थी, लेकिन वो स्टेज छोड़कर नहीं गईं।