विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड के साथ फिल्‍म करेंगी करीना?

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 17 Dec 2014 08:18 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 17 Dec 2014 08:37 AM (GMT+05:30)

सुनने में आया है कि शाहिद कपूर ने निर्देशक अभिषेक चौबे को उनकी अगली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए हां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आया है कि शाहिद कपूर ने निर्देशक अभिषेक चौबे को उनकी अगली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए हां कह दिया है। खबरों की मानें तो जल्द ही करीना कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई जाएगी।

ये भी पढ़ेंः अजहरुद्दीन की बायोपिक में संगीत बिजलानी बनेंगी करीना?

इस खबर के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्स कपल को जल्द ही पर्दे पर साथ देखने का मौका मिलेगा। एक सूत्र ने कहा, 'ये सच है कि इस किरदार के लिए करीना पर विचार किया जा रहा है। फिल्म शानदार की जोड़ी शाहिद कपूर और आलिया भट्ट भी इस फिल्म में एक-दूसरे के ऑपोजिट नज़र आ सकते हैं। अभिषेक इसके लिए उनसे मिले भी थे।'

पढ़ेंः मजदूर यूनियन ने रुकवाई आलिया-शाहिद की फिल्म की शूटिंग

खैर देखना होगा कि क्या करीना भी फिल्म में काम करने के लिए राजी होती हैं। अगर ऐसा होता तो 'जब वी मेट' की जोडी़ को एक बार फिर पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।