विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'प्रेम' बनकर सलमान ने सोनम के साथ इस खूबसूरत अंदाज में मनाई दिवाली

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 21 Oct 2015 10:57 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2015 01:15 PM (IST)

पहले सलमान खान ने ईद पर 'बजरंगी भाईजान' बनकर खूब धमाल मचाया और अब वो दिवाली पर एक बार फिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पहले सलमान खान ने ईद पर 'बजरंगी भाईजान' बनकर खूब धमाल मचाया और अब वो दिवाली पर एक बार फिर 'प्रेम' बनकर हम सबके बीच छाने को तैयार हैं। जी हां, दरअसल उनकी अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें वो प्रेम बनकर इस बार सोनम कपूर के साथ्ा रासलीला करते नजर आएंगे।

बॉलीवुड के विलेन रंजीत बने रावण, करते दिखे रामलीला

खैर, दोनों स्टार्स ने अभी से 'प्रेम रतन धन पायो' स्टाइल में दिवाली का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। खबर के मुताबिक, सलमान और सोनम ने एक पॉपुलर चैनल के दिवाली एपिसोड के लिए 'प्रेम की दिवाली' नाम से एक स्पेशल एपिसोड शूट किया है। इसके लिए दोनों बिल्कुल पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए और इसमें दोनों काफी जंच भी रहे थे।

वैसे इस स्पेशल प्रोग्राम में अनीता हसनंदानी, शमिता शेट्टी और अक्षत सिंह जैसे टीवी स्टार्स भी परफॉर्म करते नजर आएंगे। कुल मिलाकर यह सलमान और सोनम की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रमोशन का हिस्सा भी होगा। चूंकि उनके पास समय की कमी है। इसलिए इतनी जल्दी शूटिंग पूरी कर ली।

राजश्री प्रोडक्शन के साथ सलमान की सालों बाद वापसी हो रही है और वो भी उनके चर्चित किरदार प्रेम के रूप में। इसमें सलमान डबल रोल में भी नजर आएंगे। यानी इस दिवाली सलमान के साथ डबल धमाल मचाने का मौका मिलने वाला है। तो अभी से तैयार हो जाइए। सलमान-सोनम के बीच की कैमेस्ट्री भी कमाल की है।