विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्‍या आलिया भट्ट से रोमांस नहीं कर पाएंगे शाहरुख?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 04 Dec 2015 01:48 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2015 02:29 PM (IST)

हाल ही में खबर आई थी कि गौरी शिंदे की अगली फिल्‍म में शाहरुख खान उम्र में काफी छोटी आलिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में खबर आई थी कि गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरुख खान उम्र में काफी छोटी आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। मगर अब यह मुमकिन नहीं लग रहा है, क्योंकि सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख लीड रोल में नहीं हैं।

ऐश्वर्या संग नहीं दिखेंगी सनी लियोन, नवाजुद्दीन से रोमांस से भी किया इंकार

जी हां, इस फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र का तो कहना है कि शाहरुख सिर्फ एक कैमियो रोल में नजर आएंगे, जो थोड़ा बड़ा होगा। सूत्र के मुताबिक, यह एक महिला केंद्रित फिल्म है, जिसमें तीन लीड मेल एक्टर होंगे। इनमें से एक एक्टर साउथ फिल्मों से होगा। मेकर्स इन नामों का खुलासा करने से बच रहे हैं।

श्रीदेवी की बेटी खुशी की ये हॉट तस्वीर हुई वायरल

आपको बता दें कि गौरी शिंदे की इस फिल्म को शाहरुख और करण जौहर की कंपनियां रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शन मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। गौरी शिंदे की यह दूसरी डायरेक्शनल फिल्म होगी। इससे पहले श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' का डायरेक्शन किया था और यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी।