विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली सालगिरह पर लंदन में होंगे 'सैफीना'

By Edited By:
Published: Mon, 07 Oct 2013 10:59 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2013 02:26 PM (IST)

सैफीना की शादी को एक साल होने को आए हैं। 16 अक्तूबर को उनकी शादी की सालगिरह है। इस दिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सैफीना की शादी को एक साल होने को आए हैं। 16 अक्तूबर को उनकी शादी की पहली सालगिरह है। इस दिन को दोनों बड़े ही खास तरीके से मनाना चाहते हैं। इसलिए करीना छोटे नवाब को सरप्राइज देने की पूरी तैयारियों में जुटी है। दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह लंदन में सेलिब्रेट करना चाहते हैं।

पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर होगी करीना-सैफ की भिड़ंत

सूत्रों ने बताया कि पिछले एक महीने से सैफ ब्रिटेन में शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए करीना 10 अक्टूबर को लंदन जा रहीं हैं। करीना ने सैफ को सरप्राइज देने के खूब सारे प्लान बनाए हैं। वे उन्हें काफी कीमती गिफ्ट्स भी देना चाहती हैं। हालांकि अभी वे किसी भी चीज का खुलासा नहीं करना चाहती हैं। सैफ अपने स्कूल के दोस्तों के साथ कुछ दिनों की छुंिट्टयों में इंग्लैंड जाने वाले हैं।

गौरतलब है कि दोनों अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त हैं। जल्द ही सैफ की बुलेट राजा और करीना की फिल्म गोरी तेरे प्यार में आने वाली है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर