विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मस्‍तीजादे' के मेकर्स से खफा हुए रितेश देशमुख और वजह रही ये

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 05 Jan 2016 12:21 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2016 02:09 PM (IST)

रितेश देशमुख ने सेक्‍स-कॉमेडी फिल्‍म 'मस्‍तीजादे' के मेकर्स के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए करार का उल्‍लंघन करने का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे ये तो अक्सर देखने को मिलता है कि एक्टर्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ज्यादा तवज्जो नहीं मिलने से खासे नाराज हो जाते हैं। मगर रितेश देशमुख 'मस्तीजादे' के मेकर्स पर इस वजह से भड़क गए हैं, क्योंकि इस सेक्स-कॉमेडी फिल्म के प्रमोशन में उनका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि इसमें उनके सिर्फ दो सीन ही हैं और वो एक गाने में शामिल हैं।

रवीना को मिलने वाला है अवॉर्ड, 21 की उम्र में दो लड़कियों को लिया था गोद

ऐसे में रितेश ने 'मस्तीजादे' के मेकर्स के प्रति ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए करार का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि मिलाप झावेरी निर्देशित 'मस्तीजादे' सनी लियोन डबल रोल में आएंगी। वहीं उनके साथ तुषार कपूर और वीर दास जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबकि रितेश सिर्फ दो छोटे-छोटे सीन में नजर अाएंगे।

रितेश का मेकर्स से ये करार हुआ था कि वो उन्हें इस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनाएंगे। इसके बावजूद मेकर्स ने उनके साथ हुए इस करार का उल्लंघन कर दिया। उनको ट्रेलर में भी प्रमुखता के साथ दिखाया गया है। उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि वो भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। इस बारे में रितेश ने अपनी नाराजगी जताते हुए मेकर्स से अनुरोध किया है कि प्लीज उनके करार का सम्मान कीजिए।