विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर को देख 'गिप्पी' के दिल में हुई हलचल

By Edited By:
Published: Tue, 07 May 2013 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2013 02:51 PM (IST)

अभिनेता रणबीर कपूर से मिलने की बात पर ही फिल्म 'गिप्पी' की मुख्य कलाकार 14 साल की रिया विज के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर से मिलने की बात पर ही फिल्म 'गिप्पी' की मुख्य कलाकार 14 साल की रिया विज के दिल में कुछ-कुछ होने लगा। रिया ने बताया कि वो रणबीर कपूर की बहुत बड़ी फैन है। दिल्ली की स्टूडेंट रिया बचपन से ही रणबीर की फिल्में देखती है। रिया जब फिल्म 'गिप्पी' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर से मिलीं तो उसे रणबीर से दोबारा प्यार हो गया।

रिया ने बताया कि वो बचपन से ही रणबीर की दीवानी है। रणबीर की हर फिल्म तीन से चार बार देखती है। जब रिया ने गिप्पी की निर्देशक सोनम नायर से रणबीर से मुलाकात कराने की बात कही तो सोनम तुरंत तैयार हो गई और रिया से रणबीर की मुलाकात करवा दी। रिया के लिए ये सब एक सपने जैसा है क्योंकि रणबीर रिया का पहला क्रश और आखिरी क्रश है।

गौरतलब है कि हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म गिप्पी में रिया विज ने मुख्य किरदार निभाया है। दिल्ली की स्टूडेंट रिया को यकीन नहीं था कि वो इतनी जल्दी फिल्मों में एंट्री कर पाएंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर