विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका ने सेक्‍स के बाद शॉवर सीन से मचाई खलबली, तस्‍वीरें हुईं वायरल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 24 Nov 2015 02:03 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 10:24 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्‍वांटिको' में काफी बोल्‍ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इससे पहले वो इसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इससे पहले वो इसके एक एपिसोड में अपने को-एक्टर के साथ कार में सेक्स करती दिखी थीं। अब खबर है कि वो इसके ताजा एपिसोड में शॉवर सीन करती नजर आएंगी। इस बोल्ड सीन की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इनमें से एक ये भी है। इससे आप प्रियंका की बोल्डनेस का बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं।

इस सीन में हॉलीवुड एक्टर रेयान नहा रहे होते हैं, तभी उनकी मंगेतर एजेंट नटालिया उन्हें ज्वाइन करती हैं। मगर वो अपनी मंगेतर की जगह एलेक्स पैरिश (प्रियंका चोपड़ा) की कल्पना करने लगते हैं। इस सीन में प्रियंका काफी बोल्ड नजर आई हैं। एक पल को कोई उनसे इस तरह की उम्मीद नहीं कर सकता है। बॉलीवुड फिल्मों में अब तक प्रियंका का इतना बोल्ड अंदाज नहीं देखने को मिला है।

आपको बता दें कि प्रियंका का यह पहला इंटरनेशनल शो है और इसमें वो एक एफबीआई एजेंट की भूमिका में हैं। बोल्ड सीन के साथ वो खतरनाक स्टंट करती भी नजर आ रही हैं। वैसे आपको यह भी बताते चलें कि प्रियंका इन दिनों अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।