विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, नरगिस और फ्रीडा ने न्‍यूयॉर्क में मिलकर आखिर किया क्‍या

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 14 Oct 2015 09:28 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2015 10:23 AM (IST)

'रॉकस्‍टार' एक्‍ट्रेस नरगिस फाखरी इन दिनों दो बड़ी फिल्‍मों 'अजहर' और 'हाउसफुल 3' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। ये दोनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'रॉकस्टार' एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'अजहर' और 'हाउसफुल 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये दोनों ही फिल्में लंदन में शूट की जा रही हैं। खैर, नरगिस हाल ही में फुर्सत मिलते ही कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर न्यूयॉर्क चली गईं और वहां अपनी एक्ट्रेस दोस्त फ्रीडा पिंटो से मुलाकात भी की।

कुणाल खेमू ने अपनी पत्नी सोहा के कहने पर की ये एडल्ट कॉमेडी

जी हां, नरगिस और फ्रीडा के बीच काफी जमती है। दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं। मिलते ही दोनों न्यूयॉर्क में एक म्यूजिक कंसर्ट एन्जॉय करने पहुंच गईं और वहां साथ में खूब मस्ती की। आपको बता दें कि नरगिस और फ्रीडा के बीच पिछले साल चैट शो 'कॉफी विद करण' में मुलाकात हुई थी और तब से वो एक दूसरे के लगातार संपर्क में हैं। इस शो के होस्ट करण जौहर हैं।

वैसे दो एक्ट्रेसेस के बीच दोस्ती बहुत कम देखने को मिलती है। मगर नई एक्ट्रेसेस यह धारणा तोड़ती दिख रही हैं। फिल्म 'हाउसफुल 3' की शूटिंग के दौरान नरगिस की जैकलीन फर्नांडिस और लीजा हेडन से भी खूब पटने लगी है। इन दिनों ये इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं, जिनसे उनकी दोस्ती का अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है।