विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुणाल खेमू ने पत्‍नी सोहा के कहने पर की ये एडल्‍ट कॉमेडी फिल्‍म

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 13 Oct 2015 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2015 06:08 PM (IST)

कुणाल खेमू इन दिनों अपनी अपकमिंग एडल्‍ट कॉमेडी फिल्‍म 'गुड्डू की गन' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कुणाल खेमू इन दिनों अपनी अपकमिंग एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'गुड्डू की गन' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुणाल ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म अपनी पत्नी सोहा अली खान के कहने पर की है।

मॉडल पूजा मिश्रा ने फिर की सरेआम मारपीट, पिस्तौल भी तान दी

फिल्म 'गुड्डू की गन' का प्रमोशन करने एक इवेंट में पहुंचे कुणाल ने बताया, 'मुझे याद है जब इस फिल्म के डायरेक्टर मुझसे मिलने आए थे और स्क्रिप्ट के बारे में विचार-विमर्श कर रहे थे। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट की पहली लाइन ही बताई थी और मैंने उनसे कह दिया कि मैं ये फिल्म नहीं कर सकता। प्लीज मुझे माफ कर दीजिए।'

पता है ऐश्वर्या की फिल्म 'जज्बा' ने पहले वीकेंड पर की कितने करोड़ की कमाई?

उन्होंने बताया, 'इसके बाद सोहा ने पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी और मुझसे कहा कि मुझे ये फिल्म जरूर करनी चाहिए। सोहा ने कहा कि 'गो गोवा गोन' के बाद तुम्हे ऑफर हुई ये बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है। इसकी स्क्रिप्ट भी बहुत समझदारी से लिखी गई है।'

सूरज के मन में नहीं है आथिया के लिए 'वो' वाली फीलिंग

शांतनु राय छिब्बर और शीर्षक आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पायल सरकार और अपर्णा शर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। दिलचस्प बात ये कि कुणाल की 'गुड्डू की गन' और सोहा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक ही साथ रिलीज होने वाली हैं। सोहा की फिल्म 'वीर दास' और कुणाल की ये फिल्म 31 अक्टूबर को एक साथ रिलीज होगी।