विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बचपन में 'धक-धक' गर्ल के कायल थे रणबीर

By Edited By:
Published: Thu, 09 May 2013 10:09 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2013 03:59 PM (IST)

हजारों दिलों की धड़कन कहलाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर का दिल भी किसी के लिए धड़कता था। जी हां बॉलीवुड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हजारों दिलों की धड़कन कहलाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर का दिल भी किसी के लिए धड़कता था। जी हां बॉलीवुड में अपने डांस से रणबीर ने कईयों को दीवाना बनाया है लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर भी किसी के डांस के कायल थे। आपको बता दें कि रणबीर कपूर एक जमाने में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लिए पागल थे और अब उन्हें फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में अपनी ड्रीम गर्ल माधुरी के साथ एक आइटम नंबर करने का मौका मिल रहा है।

रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के स्टेज पर एक बार रणबीर ने कहा था कि माधुरी उनका पहला क्रश हैं और उनकी हमेशा से ही ये दिल्ली तमन्ना थी कि वे माधुरी के साथ थिरके। इस फिल्म के साथ उनका ये सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है। यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा था कि जब माधुरी की शादी हुई थी तब वे काफी रोये थे। रणबीर का दिल टूट गया था। रणबीर ने कहा था, मैं उनके टेलेंट की कदर करता हूं। जैसा कि हम जानते हैं दोनों ही अपने अपने दौर में बॉलीवुड के बेस्ट डांसर रह चुके हैं। ऐसे में दोनों की केमेस्ट्री एक साथ बड़े पर्दे पर क्या रंग लाती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर