Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण की 5 लव स्टोरी

    By Edited By:
    Updated: Tue, 30 Apr 2013 01:00 PM (IST)

    प्यार किया नहीं जाता हो जाता है..दिल दिया नहीं जाता..फिल्म 'वो सात दिन' का ये गाना दीपिका पादुकोण पर सटीक बैठता है। बस फर्क यही है कि उन्होंने ये गाना एक बार नहीं कई बार गुनगुनाया। अब उनके आशिकों की लिस्ट देखकर तो यही लगता है। वैसे भी कोई भी रिश्ता बोझ लगने लगे तो उसे खत्म करके एक नई शुरुआत कर लेनी चाहिए। ऐसा हम नहीं कह रहे, ये अल्फाज दीपिका के ही हैं।

    नई दिल्ली। प्यार किया नहीं जाता हो जाता है..दिल दिया नहीं जाता..1983 में रिलीज हुई फिल्म 'वो सात दिन' का ये गाना दीपिका पादुकोण पर सटीक बैठता है। बस फर्क यही है कि उन्होंने ये गाना एक बार नहीं कई बार गुनगुनाया। अब उनके आशिकों की लिस्ट देखकर तो यही लगता है। वैसे भी कोई भी रिश्ता बोझ लगने लगे तो उसे खत्म करके एक नई शुरुआत कर लेनी चाहिए। ऐसा हम नहीं कह रहे, ये अल्फाज दीपिका के ही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका की मानें तो जिंदगी में प्यार को दूसरा मौका जरूर देना चाहिए। हजारों दिलों की धड़कन दीपिका ने शायद इसी फिलॉसफी को अपनी जिंदगी में भी अपनाया है। तभी दीपिका की लव लाइफ कभी रुकी नहीं। पहले धौनी फिर युवराज, फिर अभिनेता रणवीर कपूर, उसके बाद विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या

    के इश्क के गिरफ्त में रहीं। और अब रणबीर सिंह दीपिका के दिल के राजा हैं।

    फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर किसी रिश्ते में आपसी समझ की कमी लगने लगे तो उस रिश्ते को वहीं रोक कर एक नए रिश्ते की तलाश शुरू कर देनी चाहिए।

    बॉलीवुड में एंट्री लेते हुए दीपिका का दिल हमारी टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी पर आ गया। दीपिका माही के साथ कई जगहों पर दिखाई दीं। हालांकि, दीपिका की मानें तो माही और उनके बीच सिर्फच्अच्छी दोस्ती के अलावा कुछ नहीं था।

    धौनी के बाद उनका नाम युवराज सिंह के साथ जुड़ा। इसके बाद तो ये बात चर्चा-ए-आम थी कि धौनी ने युवराज के साथ अपनी दोस्ती की खातिर दीपिका को भुला दिया। हालांकि, दीपिका की युवराज के साथ प्यार की ये पारी ज्यादा दिन तक नहीं चली।

    युवी के बाद इस हसीना की लाइफ में अभिनेता रणवीर कपूर की एंट्री हुई।

    'बचना ऐ हसीनों' के बाद से दोनों के प्यार के किस्से लोगों की जुबान पर रहने लगे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। दीपिका और रणवीर ने तो ये माना भी कि दोनों के बीच सिर्फदोस्ती नहीं, बल्कि वे उससे कुछ ज्यादा एक-दूसरे के करीब हैं। लेकिन इस रिश्ते को भी शायद किसी की नजर लग गई। दोनों अलग हो गए। लेकिन दीपिका ने खुले आम ऐलान किया कि भले ही उनके बीच अब प्यार का रिश्ता नहीं रहा हो, लेकिन वे हमेशा दोस्त रहेंगे। दीपिका की ये बात बेशक सही लगती है, क्योंकि इन दिनों दोनों अपनी नई फिल्म ये जवानी है दीवानी को लेकर काफी बिजी हैं।

    दीपिका ने रणवीर को तो अपने दिल से दूर कर लिया, लेकिन क्रिकेट की दीवानगी अभी भी उनके जेहन में थी। क्रिकेट के इसी सुरूर ने उनकी मुलाकात किंगफिशर के मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या से करवाई। आईपीएल मैच के दौरान दोनों काफी करीब आए। लेकिन अफवाहों से बचने के लिए दीपिका ने सिद्धार्थ को भी दरकिनार कर दिया।

    रणवीर कपूर और दीपिका के ब्रेक अप के बाद दीपिका अब रनबीर सिंह से नैन-मटक्का करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने अपना जन्मदिन रनबीर के साथ मनाया और अब दीपिका रनबीर का प्यार परवान चढ़ता दिखाई दे रहा है। अब इतने अफेयर्स के बाद क्या कहा जाए..लगता तो यही है कि रनबीर भी दीपिका के दिल के दो-चार दिन के ही मेहमान हैं। अब देखना यह है कि रनबीर के बाद दीपिका का दिल किस पर आता है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner