यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO : लेडी गागा ने मारी कोहनी, लियोनार्डो का हुआ ये हाल
सोशल मीडिया पर लेडी गागा और लियोनार्डो डिकैप्रियो का एक वीडियो खूब वायरल हो गया है। दरअसल, चंद सेकेंड के ...और पढ़ें

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लेडी गागा और लियोनार्डो डिकैप्रियो का एक वीडियो खूब वायरल हो गया है। दरअसल, चंद सेकेंड के लिए दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। मौका था कैलिफोर्निया में आयोजित 73वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का।
पूजा मिश्रा का नया विवाद, सोसाइटी वालों ने घर में घुसने से रोका
चलिए पूरा माजरा बयां करते हैं। इस समारोह में लेडी गागा को लिमिटेड सीरीज/टीवी मूवी 'अमेरिकन हॉरर स्टोरी: होटल' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। जैसे ही इसकी घोषणा हुई, वो स्टेज की तरफ बढ़ीं। मगर लेडी गागा हॉल में थोड़ा पीछे बैठी हुई थीं। इसलिए जब वो स्टेज की तरफ बढ़ीं, तभी रास्ते में उनकी कोहनी लियोनार्डो से अजीब तरीके से टकरा गई। ऐसे में लियोनार्डो के चेहरे पर जो एक्सप्रेशन दिखा, वो काफी मजेदार था और ये कैमरे में भी कैद हो गया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। लोग मजेदार ट्वीट्स कर इसे शेयर कर रहे हैं। एक ट्वीट ये रहा आपके लिए।
Leo deserves a Golden Globe for this reaction. Better than the bear movie. https://t.co/mORpKiadA0
— Allison P Davis (@AllisonPDavis) January 11, 2016
आपको बताते चलें कि लियोनार्डो को भी ड्रामा कैटिगरी में फिल्म 'द रेवेनेंट' के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। खैर, इस बार के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स को इस मजेदार वीडियो के लिए भी जरूर याद रखा जाएगा।
