विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर के घर गई कट्रीना, मगर छुप-छुप कर

By Edited By:
Published: Sun, 15 Sep 2013 11:20 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2013 02:20 PM (IST)

भले ही रणबीर कपूर ने सार्वजनिक मंच पर यह स्वीकार कर लिया कि कट्रीना कैफ उनके लिए बहुत 'खास' हैं, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही रणबीर कपूर ने सार्वजनिक मंच पर यह स्वीकार कर लिया कि कट्रीना कैफ उनके लिए बहुत 'खास' हैं, फिर भी दोनों छुप-छुप कर मिल रहे हैं। खबर है कि कट्रीना दो दिन पहले रणबीर कपूर के घर गणपति का आशीर्वाद लेने सुबह-सुबह गई थीं।

जब रणबीर ने उठाया अपने और कैट के रिश्ते से पर्दा उठाया

रणबीर और उनके पिता ऋषि कपूर ने अपने घर गणपति की स्थापना की थी। गणपति स्थापना में कैट रणबीर के घर नहीं पहुंच सकीं क्योंकि वे शहर से बाहर थीं। लेकिन जिस दिन ऋषि कपूर ने गणपति का विसर्जन किया, ठीक उसी दिन कैट रणबीर के घर पहुंच गई। कैट ने सुबह का वक्त इसलिए चुना, ताकि वे मीडिया वालों की नजरों से बच सकें।

कट्रीना के नजदीकी लोगों का कहना है कि वे पहले सलमान खान के यहां गणपति पूजा में शामिल हुई थीं। ऐसे में कैट रणबीर के घर गणपति पूजा में शामिल न होकर रणबीर और उनके माता-पिता को नाराज नहीं करना चाहती थीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर