विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नील नितिन मुकेश का इस हीरोइन के साथ चल रहा है अफेयर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 20 Dec 2015 04:45 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2015 05:19 PM (IST)

इन दिनों फिल्‍मी गलियारे में नील नितिन मुकेश के अफेयर की खबरें खूब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अटकलों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों फिल्मी गलियारे में नील नितिन मुकेश के अफेयर की खबरें खूब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अटकलों के मुताबिक, नील नितिन मुकेश और साशा आगा बी-टाउन के नए कपल बन गए हैं और दोनों को करीब लाने में म्यूजिक ने बड़ा रोल निभाया है।

कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, बंद होने जा रहा है 'कॉमेडी नाइट्स'

जब पिछले महीने डीजे एफ्रोजैक मुंबई में थे, तब नील ने उनके लिए पार्टी होस्ट की थी और उन्होंने साशा को भी इनवाइट किया था। एक सूत्र के मुताबिक, पिछले साल नील अंधेरी स्थित अपने घर में शिफ्ट हुए हैं और उनका घर साशा के घर से ज्यादा दूर नहीं है।' हालांकि नील, साशा को सिर्फ अपनी अच्छी दोस्त बता रहे हैं। उनका कहना है, 'लोगों को लेकर हम नहीं सोचते। साशा मेरी बचपन की दोस्त है और मैं सिर्फ अपने काम में व्यस्त हूं।'

वहीं, साशा का कहना है, 'हम अच्छे फैमिली फ्रेंड्स हैं। हम इवेंट में मिलते रहते हैं। उन्होंने मुझे और मेरी मॉम को 'प्रेम रतन धन पायो' की स्क्रिनिंग में इनवाइट किया था।' आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' से नील ने बॉलीवुड में वापसी की है।

उपेन पटेल से शादी पर बोलीं करिश्मा, 'बिग बॉस' के घर में हुआ था प्यार

2014 में साशा की अपने बॉयफ्रेंड म्यूजिशियन सचिन गुप्ता के साथ गुपचुप शादी करने की चर्चा भी थी, जो कि लोखंडवाला में उनके पड़ोसी थे। मगर बाद में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं, क्योंकि साशा की एकट्रेस मां सलमा आगा उनके रिश्ते से खुश नहीं थीं। साशा का नाम इससे पहले एक्टर रुसलान मुमताज से भी जोड़ा गया था, जिनसे 2013 में ब्रेकअप हो गया, जब उनका किसिंग एमएमएस लीक हुआ।

नील का नाम भी असिन और सोनल चौहान से जुड़ चुका है। खैर, 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने के बाद अब नील अपनी आगामी फिल्म 'वजीर' में नजर आएंगे। वहीं, साशा ने अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'औरंगजेब' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने 'देसी कट्टे' की, लेकिन न तो उनकी फिल्में चलीं और ना ही वो बॉलीवुड में कोई जगह बना पाईं।