विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धूम थ्री में आमिर का डबल रोल

By Edited By:
Published: Tue, 24 Sep 2013 10:36 AM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2013 08:40 AM (IST)

फिल्म धूम थ्री में आमिर खान के स्टनिंग अवतार को लेकर पहले से ही लोगों में काफी जोश है और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म धूम थ्री में आमिर खान के स्टनिंग अवतार को लेकर पहले से ही लोगों में काफी जोश है और जब उन्हें मालूम चलेगा कि इस फिल्म में एक आमिर नहीं बल्कि दो आमिर हैं, तब उनका उत्साह और भी बढ़ जाएगा। जी हां सूत्रों से पता चला है कि फिल्म में विलेन आमिर को छोड़कर दूसरा अच्छा आमिर भी है, जो फिल्म के अंत में आकर लोगों को चौंका देता है।

पढ़ें : धूम थ्री के ट्रेलर की धूम, 60 लाख लोगों ने किया पसंद

सूत्रों ने बताया कि आदित्य चोपड़ा ने दर्शकों को और भी ज्यादा आकर्षित करने के लिए आमिर के डबल रोल का इस्तेमाल किया है। दूसरा आमिर पहले आमिर का छोटा भाई होता है। इसके वजह से ही आमिर गलत राह में जाते हैं। इस फिल्म में आमिर खान ने नकारात्मक भूमिका निभाई है।

गौरतलब है कि आमिर खान ने इस फिल्म में ऐसे ऐसे एक्शन स्टंट किए हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं किए। आमिर खान और उनके निर्माता आदित्य चोपड़ा को आमिर के दो अवतारों के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर