यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी के बाद बिपाशा और भी हुईं हॉट, बिकनी में पोस्ट की ये तस्वीरें
बाली में छुट्टियां मना रहीं बिपाशा बसु ने बिकनी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप भी शायद ...और पढ़ें

मुंबई (जेएनएन)। शादी को तीन महीने हो गए, मगर बिपाशा बसु का हनीमून खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वो अब भी अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ छुट्टियां बिताने और खूबसूरत पलों को संजोने में व्यस्त हैं। इन दिनों दोनों बाली में मौजूद हैं और वहां से कई तस्वीरें पोस्ट कर चुके हैं। मगर इस बार बिपाशा ने बिकनी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप भी शायद यही कहें कि शादी के बाद बिपाशा और भी हॉट हो गई हैं।
ये भी पढ़ें : अभिनेता शक्ति कपूर का ये हाल देख चौंक जाएंगे आप

बिपाशा और करण को देखकर लगता है कि दोनों की पसंद काफी हद तक मिलती है। जैसे दोनों घूमना-फिरना पसंद है, एडवेंचरस चीजों में दिलचस्पी है और सबसे बड़ी बात दोनों फिटनेस को लेकर काफी क्रेजी हैं। वो कहीं भी रहें, मगर जिम से दूर नहीं रह सकते। इन दिनों तो दोनों का योग पर काफी जोर है। बाली में तो ये एरियल योग करते नजर आए हैं। ये वीडियो देख लीजिए, जिसे बिपाशा ने शेयर किया है।
संजय दत्त ने पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, देखकर लोग रह गए दंग
बाली से बिपाशा और करण लगातार तस्वीरें पोस्ट कर अपने बारे में फैंस को अपडेट दे रहे हैं और इन तस्वीरों को देखकर किसी भी कपल को इनसे जलन हो सकती है। खास तौर से येे तस्वीर शेयर करते हुए बिपाशा ने इसे अब तक का सबसे रोमांटिक डिनर डेट बताया था।
आपको बता दें कि 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे बिपाशा और करण इससे पहले दोनों स्पेन के मैड्रिड में आयोजित आइफा समारोह में शामिल हुए थे और फिर वहीं से बार्सिलोना घूमने निकल पड़े थे। वैसे दोनों के जल्द एक साथ टीवी शो होस्ट करने की चर्चा है। उन्हें इस तरह का ऑफर मिले हैं।
बुरे फंसे अभिनेता राजपाल यादव, छह दिन के लिए खानी पड़ेगी जेल की हवा
.jpg)
बिपाशा की यह पहली मगर करण की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने टीवी की दो अभिनेत्रियों श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट के साथ शादी की थी। वैसे बिपाशा के भी शादी से पहले कई अफेयर रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चित जॉन अब्राहम के साथ रहा है।

