विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तस्‍वीरें : रणबीर कपूर के साथ ऐश्‍वर्या ने दिखाई इतनी बोल्‍डनेस

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 17 Oct 2016 03:26 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 07:58 PM (IST)

बच्‍चन परिवार से जुड़ने के बाद ऐश्‍वर्या ने इतनी बोल्‍डनेस शायद ही दिखाई हो, कम से कम पर्दे पर तो नहीं ही।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। भले ही दोनों की उम्र में सालों के फासले हों, मगर रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच की कैमेस्ट्री जो सामने आई है वो सच में पर्दे पर आग लगाने वाली है। हाल ही में दोनों के हॉट फोटोशूट की झलक देखने को मिली थी, अब वो फिल्म फेयर मैगजीन का कवर पेज सामने आ गया है जिस पर यह हॉट जोड़ी छाई हुई है।

कपल के रूप में रणबीर और ऐश्वर्या काफी जंच रहे हैं और इस कवर पेज को देखकर किसी की भी नजरें एक पल को ठिठक सी जाएंगी। दोनों की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट लग रही है।

यह भी पढ़ें- 28 किलो वजन घटाने के बाद ये एक्ट्रेस हो गई है इतनी हॉट

बिग बॉस के घर पहुंची भोजपुरी फिल्मों की ये हॉट हिरोइन, देखें तस्वीरें

इससे पहले रणबीर और ऐश्वर्या की फोटोशूट की यह तस्वीर सामने आई थी, जिसमें दोनों काउच पर थे और अब कवर पेज पर। खास तौर से अगर ऐश्वर्या की बात करें तो बच्चन परिवार से जुड़ने के बाद इतनी बोल्डनेस उन्होंने शायद ही दिखाई हो, कम से कम पर्दे पर तो नहीं ही। वैसे ही शादी के बाद उनकी पर्दे पर सक्रियता कम हो गई थी, पिछले साल फिल्म 'जज्बा' से उन्होंने वापसी की है। मगर 'ऐ दिल है मुश्किल' में फैंस का उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है, ये ट्रेलर, सॉन्ग्स व पोस्टर्स से साफ हो चुका है। वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले रणबीर और ऐश्वर्या की जोड़ी तो हिट हो ही गई है।

यह भी पढ़ें- अजय देवगन ने 'शिवाय' को लेकर दूर कर दिया ये बड़ा कंफ्यूजन