Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरहान अख्तर से अफेयर की बात चली तो लौट आए अदिति राव के पहले पति

    फिल्मी गलियारों में चल रही फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी के अफेयर की बात सुनकर उनके पहले पति सत्यदीप मिश्रा उनकी जिंदगी में वापस लौट आए हैं।

    By Pratibha Kumari Edited By: Updated: Thu, 18 Feb 2016 06:46 PM (IST)

    नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में चल रही फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी के अफेयर की बात सुनकर उनके पहले पति सत्यदीप मिश्रा उनकी जिंदगी में वापस लौट आए हैं। जी हां, खबर है कि अदिति इन दिनों अपने पति के साथ सारी सुलह करने में जुटी हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में जब से फरहान और उनकी अधुना के बीच अलगाव होने की खबर सामने आई है, तब से फरहान और अदिति के अफेयर की चर्चा चल रही है। खैर, अब खबर के मुताबिक, अदिति अपनी शादी को एक मौका और देने की तैयारी कर रही हैं। अदिति ने 21 साल की उम्र में सत्यदीप से शादी की थी। मगर यह बात अदिति ने बॉलीवुड में प्रवेश के दौरान छिपाकर रखी थी। हालांकि दोनों अलग होने के बाद भी एक दूसरे से जुड़े रहे।

    सुनिए नीरजा भनोट की आखिरी अनाउंसमेंट, इन पर सोनम की नई फिल्म

    अब अदिति एक बार फिर अपनी टूटी हुई शादी को जोड़ने की कोशिश में हैं। दोनों साथ में बहुत सारा समय बिता रहे हैं, ताकि उनकी शादी एक बार फिर चल सके। वहीं फरहान पहले ही अपनी पत्नी अधुना से अलग होने की घोषणा कर चुके हैं। दोनों एक आधिकारिक बयान जारी कर अलग होने की जानकारी दी थी और कहा था कि वो अापसी सहमति से ये कदम उठा रहे हैं। दोनों की दो बेटियां हैं, जो हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेंगी।