विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पता है मल्लिका इसलिए नहीं बन पाईं आमिर की पत्‍नी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 27 Sep 2015 11:36 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2015 12:01 PM (IST)

हाल ही में फिल्‍म 'दंगल' में आमिर खान की पत्‍नी का किरदार निभाने के लिए मल्लिका शेरावत द्वारा ऑडिशन दिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाने के लिए मल्लिका शेरावत द्वारा ऑडिशन दिए जाने की बात सामने आई थी। मगर बाद में इस किरदार के लिए साक्षी तंवर को लिए जाने की खबर भी सामने आ गई। अब इस बारे में मल्लिका ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो क्यों नहीं यह फिल्म कर पाईं।

प्रियंका ने 'क्वांटिको' के किरदार का किया खुलासा, दिखाया अपना आईडी कार्ड

मल्लिका ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' के लिए ऑडिशन दिया था। मगर उनका चयन नहीं हो पाया, क्योंकि आमिर खान को लगा कि वो इतनी बड़ी नहीं दिखतीं कि चार लड़कियों की मां बन सकें। मल्लिका मुंबई के एक स्टूडियो में गणेश आरती के दौरान नजर आई थीं। तभी वो मीडिया से मुखातिब हुईं।

यश चोपड़ा के जन्मदिन पर बिग बी ने कुछ यूं किया उन्हें याद

उन्होंने कहा, 'मैंने 'दंगल' में आमिर खान की पत्नी के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। पूरी टीम को मेरा ऑडिशन बहुत पंसद आया। मगर मेरा किरदार चार लड़कियों की मां का भी था तो उन्होंने मुझे साफ तौर पर कहा कि हम जितनी भी कोशिश करें, आप चार जवान लड़कियों की मां नहीं लगतीं। सिर्फ यही वजह है कि मेरा इस फिल्म के लिए चयन नहीं हो सका।'