विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: यकीन करना पड़ेगा, ट्यूबलाइट 40 करोड़ पार, दूसरे दिन सिर्फ दो लाख एक्स्ट्रा

By Rahul soniEdited By:
Published: Sun, 25 Jun 2017 01:36 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 03:25 PM (IST)

आपको बता दें कि सलमान खान की सुल्तान ने दूसरे दिन 37 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर कलेक्शन 73 करोड़ के पार कर लिया था।

Box Office: यकीन करना पड़ेगा, ट्यूबलाइट 40 करोड़ पार, दूसरे दिन सिर्फ दो लाख एक्स्ट्रा
Box Office: यकीन करना पड़ेगा, ट्यूबलाइट 40 करोड़ पार, दूसरे दिन सिर्फ दो लाख एक्स्ट्रा

मुंबई। सलमान खान पर उन चाहने वालों को यकीन था कि इस बार अपने इमोशन के जरिये वो बड़ा कमाल दिखाएंगे लेकिन पहले दो दिनों ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने यकीन फेल कर दिया। फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई और अब सिर्फ ईद की छुट्टी पर यकीन है वर्ना डर है ट्यूबलाइट, बल्ब न बन जाय।

कबीर खान निर्देशित फिल्म ट्यूबलाइट ने अपनी रिलीज़ के दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ 17 लाख़ का कलेक्शन किया है। पहले दिन 21 करोड़ 15 लाख ही जुट पाए थे यानि एक दिन में सिर्फ दो लाख का इजाफ़ा। फिल्म की कुल कमाई अब 42 करोड़ 32 लाख रूपये है। ट्रेड सर्किल को भी यकीन नहीं है। पहले वीकेंड और सोमवार को ईद की छुट्टी को मिला कर 100 करोड़ पार करने का भरोसा था, जिसका अब सिर्फ इंतज़ार ही रहेगा। दरअसल ट्यूबलाइट के साथ यकीन शब्द का जबरदस्त गठजोड़ था। लक्ष्मण और भरत सिंह बिष्ट की इस कहानी में यकीन की बुनियाद थी , पर ट्यूबलाइट को जितना चमकना था , चमकी नहीं। आपको बता दें कि सलमान खान की सुल्तान ने दूसरे दिन 37 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर कलेक्शन 73 करोड़ के पार कर लिया था। यहां तक की शाहरुख़ खान की रईस ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ 30 लाख का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें : यूलिया का सलमान खान-दान संग इफ़्तार

 इस बीच ट्रेड सर्किल के मुताबिक ओवरसीज़ में ऑस्ट्रेलिया से ट्यूबलाइट को 49 लाख 17 हजार , न्यूजीलैंड से 32 लाख आठ हजार रूपये , यू के से 46 लाख तीन हजार और अमरीका से 40 लाख 67 हजार रूपये का कलेक्शन मिला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।