विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 23 May 2015 01:40 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 02:20 PM (IST)

कंगना रनोट और आर. माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने पर्दे पर उतरते ही धमाल मचा दिया। रिलीज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनोट और आर. माधवन की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने पर्दे पर उतरते ही धमाल मचा दिया। रिलीज के पहले दिन यानि शुक्रवार को ही फिल्म ने भारत में 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दिखाया है।

बहन की रिसेप्शन पार्टी में कल मंडी पहुंचेंगे सलमान खान

फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने शुक्रवार को भारत में 8.75 करोड़ का बिजनेस किया। आज (शनिवार) कलेक्शन कई गुना बढ़ सकता है। जबरदस्त तारीफ हो रही है।'

सलमान को इस हॉलीवुड स्टार ने दे डाला एक्शन फिल्म का ऑफर

सिर्फ भारत में ही नहीं, फिल्म ने विदेशों में भी पहले दिन 3.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। तरण ने ट्वीट किया, 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने विदेश में पहले दिन 3.50 करोड़ कमा लिए। शानदार।'

यानि फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 12.25 करोड़ बटोर लिए हैं। माना जा रहा है कि इस वीकेंड में फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

फिल्म को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूके और यूएई सहित कई देशों में रिलीज किया गया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2011 में आई उनकी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल है।

राजकुमार हिरानी कर रहे बहन के नाटक को प्रोड्यूस