'शानदार' ने दो दिन में कमाए 20 करोड़, अगले दो दिन हैं अहम
आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की फिल्म 'शानदार' ने गुरुवार को रिलीज के दिन 13.10 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर दिखाई थी। लेकिन शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। कल फिल्म ने 7.55 करोड़ रुपये बटोरे यानि दो दिनों में फिल्म ने
मुंबई। आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की फिल्म 'शानदार' ने गुरुवार को रिलीज के दिन 13.10 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर दिखाई थी। लेकिन शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई।
दीपिका ने 'आरके' वाले टैटू के सवाल पर दिया ये जवाब
कल फिल्म ने 7.55 करोड़ रुपये बटोरे यानि दो दिनों में फिल्म ने 20.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया, 'शानदार ने गुरुवार को 13.10 करोड़, शुक्रवार को 7.55 करोड़ कमाए। कुलः 20.65 करोड़। भारत में व्यापार।'
#Shaandaar Thu 13.10 cr, Fri 7.55 cr. Total: ₹ 20.65 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 24, 2015
विकास बहल के निर्देशन में बनी 'शानदार' को आलोचकों ने नकार दिया है। ऐसे में शनिवार और रविवार इस फिल्म के लिए काफी अहम हैं।
डेस्टिनेशन वेडिंग थीम पर बनी इस फिल्म में पंकज कपूर, सना कपूर और संजय कपूर भी हैं।