विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: रविवार को आयुष्मान-भूमि की फिल्म ने कमाये थोड़े ज़्यादा करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 12:02 PM (IST)

आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म बरेली की बर्फी ने पहले वीकेंड में 11 करोड़ 52 लाख रूपये का कलेक्शन किया था, जिसे शुभ मंगल सावधान ने पीछे छोड़ दिया है।

Box Office: रविवार को आयुष्मान-भूमि की फिल्म ने कमाये थोड़े ज़्यादा करोड़
Box Office: रविवार को आयुष्मान-भूमि की फिल्म ने कमाये थोड़े ज़्यादा करोड़

 मुंबई। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म शुभ मंगल सावधान के लिए ये रविवार भी शानदार रहा। फिल्म ने तीसरे दिन भी कलेक्शन में बढ़ोत्तरी का ट्रेंड जारी रखा।

आर एस प्रसन्ना निर्देशित शुभ मंगल सावधान बड़े ही यूनिक कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म है जिसमें पुरुष नपुंसकता पर फोकस किया गया है। पहले से ही कहा जा रहा था कि कहानी के दमदार होने के कारण माउथ पब्लिसिटी के जरिये फिल्म को बड़ा फायदा मिलेगा। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपने रिलीज़ के तीसरे दिन यानि रविवार को छह करोड़ 19 लाख रूपये बटोरे। शनिवार ( 5.56 करोड़) के मुकाबले फिल्म को 63 लाख रूपये की बढ़त मिली। फिल्म का तीन दिनों को मिला कर नेट इंडिया कलेक्शन अब 14 करोड़ 46 लाख रूपये है, जो करीब 25 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म के लिए सॉलिड माना जा सकता है। आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म बरेली की बर्फी ने पहले वीकेंड में 11 करोड़ 52 लाख रूपये का कलेक्शन किया था, जिसे शुभ मंगल सावधान ने पीछे छोड़ दिया है। भूमि पेडनेकर की पिछली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा ने एक वीकेंड में 51 करोड़ 45 लाख रूपये की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें:Box Office: ...सावधान का शुभ मंगल, कमाई में दूसरे दिन इतना उछाल

हिट तमिल फिल्म कल्याण सम्यल साधम का हिंदी रिमेक शुभ मंगल सावधान में अच्छा पोटेंशियल माना जा रहा है और स्ट्रॉन्ग वर्डिंग से फिल्म का फर्स्ट वीक मजबूत हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।