विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बनी चेन्नई एक्सप्रेस

By Edited By:
Published: Sun, 25 Aug 2013 09:19 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2013 02:40 PM (IST)

आखिरकार शाहरुख खान सलमान खान और आमिर खान को पछाड़ते हुए सबसे कमाऊ खान बन गए हैं और उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार शाहरुख खान सलमान खान और आमिर खान को पछाड़ते हुए सबसे कमाऊ खान बन गए हैं और उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

चेन्नई एक्सप्रेस ने सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में आमिर की फिल्म 'थ्री इडियट्स' को पछाड़ा। चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड शुक्रवार को कायम कर दिया। चेन्नई एक्सप्रेस ने शुक्रवार को लगभग 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया और उसका कुल कलेक्शन 202.67 करोड़ हो गया, जबकि आमिर की थ्री इडियट्स ने 202.47 करोड़ रुपए कमाए थे।

75 करोड़ की लागत से बनी चेन्नई एक्सप्रेस 170 फीसद मुनाफा कमा चुकी है। हालांकि लागत के अनुपात में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में कई फिल्में चेन्नई एक्सप्रेस से आगे हैं। अगर 2013 की बात करें तो इस मामले में 'आशिकी 2' टॉप पर है। 12 करोड़ की लागत से बनी आशिकी 2 ने 612 फीसद मुनाफास कमाया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर