बर्थडे गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फैन्स को दिया ये विचित्र 'गिफ्ट'
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को विचित्र गिफ्ट 'नूर' का टीजर दिया है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्मी पर्दे पर पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी। अाज अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपने फैंस को विचित्र गिफ्ट 'नूर' का टीजर दिया है। इस फिल्म में बर्थडे गर्ल सोनाक्षी सिन्हा एक जर्नलिस्ट का रोल प्ले कर रही हैं। यह टीजर सोनाक्षी के फैन्स के लिए परफेक्ट गिफ्ट है, क्योंकि इसमें वे उसे कई अवतारों में देख सकेंगे।
पाकिस्तानी उपन्यास ‘कराची, यू आर किलिंग मी’ पर बन रही बॉलीवुड फिल्म ‘नूर’ में सोनाक्षी रिपोर्टर आयशा खान का किरदार अदा करेंगी। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट कर प्रशंसकों के साथ फिल्म की जानकारी साझा की। वहीं उपन्यास के लेखक सबा इम्तियाज ने भी ट्विटर पर फिल्म की जानकारी शेयर की।
पढ़ेंः Birthday Special : जानिए, हीरोइन बनने से पहले क्या थीं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा गुरुवार को 29 साल की हो गई । उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि मैं नूर की भूमिका के लिए एक्साइटेड हूं। मैं सुनहिल सिप्पी के विजन के अंतर्गत फिल्म के इस कैरेक्टर को निभाने के लिए अौर अधिक इंतजार नहीं कर सकती। नूर कांट्राडिक्शंस का बंडल है, जो हर लड़की में है, यह मुझमें भी है। यह एक ऐसा कैरेक्टर है जिसे हर कोई पसंद करेगा।
पढ़ेंः जानिए, बजरंगी भाईजान ने कैसे बदली सोनाक्षी सिन्हा की तकदीर