Move to Jagran APP

Birthday Special : जानिए, हीरोइन बनने से पहले क्या थीं सोनाक्षी सिन्हा

फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में अाने से पहले फैशन डिजाइनिंग में कैरियर बनाना चाहती थी। साल 2016 में अब तक सोनाक्षी सिन्हा की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 01 Jun 2016 08:08 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2016 07:54 AM (IST)
Birthday Special : जानिए, हीरोइन बनने से पहले क्या थीं सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को हिंदी फिल्म जगत में 'दबंग गर्ल' के नाम से जाना जाता है। गुरूवार को उनका जन्मदिन है। सीनियर एक्टर्स शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की बेटी सोनाक्षी ने अपना करियर साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से शुरू किया था। साथ में थे सुपरस्टार सलमान खान। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए सोनाक्षी को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था। सोनाक्षी मुंबई में आर्य विद्या मंदिर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और श्रीमती नाथीबाई दामोदर थ्रैक्रसे महिला विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र, से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त किया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के घर आई खुशी

सोनाक्षी ने अधिकांश फिल्म एक्शन ड्रामा ही की है। साल 2012 में आई फिल्में 'राउडी राठौर', 'सन ऑफ सरदार' और 'दबंग 2' इनमें शामिल हैं। तीनों ही फिल्में एक्शन बेस्ड थी। इसके बाद साल 2014 में फिल्म 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' आई। यह न सिर्फ सफल थी बल्कि एक्शन ही थी।

एक्शन फिल्मों के बीच सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लूटेरा' खासी चर्चित रही। समीक्षकों ने इसे खूब सराहा भी। यह साल 2013 में आई थी। इसमें सोनाक्षी ने एक ऐसी महिला का रोल निभाया था जो टीबी से पीड़ित रहती है। साथ में थे रणवीर सिंह। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।

यह आश्चर्य ही है कि करियर में महज छह फिल्में करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की साल 2016 में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

पढ़ेंः तो अब 'पत्रकार' बन गई हैं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा

[साभार- नई दुनिया]


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.